Top News

NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना (Playing With Numbers) प्रश्नावली – 3.4 in hindi

प्रश्न 1: निम्न के सार्व गुणनखंड ज्ञात कीजिए:


(a) 20 और 28

हल : 20 का गुणनखंड = 1, 2, 4, 5, 10, 20

28 का गुणनखंड = 1, 2, 4, 7, 14, 28

इस तरह 20 और 28 का सार्व गुणनखंड 1, 2 और 4 है।


(b) 15 और 25

हल : 15 का गुणनखंड = 1, 3, 5, 15

25 का गुणनखंड = 1, 5, 25

इस तरह 15 और 25 का सार्व गुणनखंड 1 और 5 है।


(c) 35 और 50

हल : 35 का गुणनखंड = 1, 5, 7, 35

50 का गुणनखंड = 1, 2, 5, 10, 25, 50

इस प्रकार, 35 और 50 का सार्व गुणनखंड 1 और 5 है।


(d) 56 और 120

हल : 56 का गुणनखंड = 1, 2, 4, 7, 14, 28, 56

120 का गुणनखंड = 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 12, 15, 20, 24, 30, 40, 60, 120

इस प्रकार 56 और 120 का सार्व गुणनखंड 1, 2 ,4 और 8 है।


प्रश्न 2: निम्न के सार्व गुणनखंड ज्ञात कीजिए:


(a) 4, 8 और 12

हल : 4 का गुणनखंड = 1, 2, 4

8 का गुणनखंड = 1, 2, 4, 8

12 का गुणनखंड = 1, 2, 3, 4, 6, 12

इस प्रकार, 4, 8, 12 का सार्व गुणनखंड 1, 2 और 4 है।

Click here for more information

Post a Comment

Previous Post Next Post